ग्राम प्रधान ने विकास कार्यों के नाम पर करोड़ों रुपयों का किया गवन

आय से अधिक सम्पत्ति की जांच कराने की डीएम से मांग
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। ग्राम प्रधान द्वारा सरकारी धन का दुरुपयोग कर लेेने व आय से अधिक संपत्ति की जांच करवाकर कार्यवाही के लिए जिलाधिकारी से शिकायतकर्ता ने गुहार लगायी है।
कोतवाली मोहम्मदाबाद के निसाई निवासी आदर्श कुमार पुत्र संतोष कुमार ने डीएम को दिये शिकायती पत्र में दर्शाया कि वह समाजसेवी है, गांव की प्रधान गीता देवी पत्नी सतेन्द्र सिंह द्वारा गांव में कार्य योजना के अन्तर्गत सरकार द्वारा वर्ष 2021-22 में 99,59,242 रुपया आया था। जिस पर ग्राम प्रधान ने कोई कार्य नहीं कराया। बल्कि 1,09,04,537  रुपये का ग्राम में कार्य दिखाया। इसी तरह वर्ष 2022-23  में 43,11,780 रुपया सरकार द्वारा ग्राम में कार्य योजना के अन्तर्गत आया, परन्तु इस बार भी ग्राम प्रधान द्वारा47,84,180 ० रुपये का कार्य दिखाया गया, जबकि कोई विकास कार्य कराया ही नहीं गया। वर्ष 2023-24 में सरकार द्वारा 31,13,529 ग्राम में विकास कार्य के लिए भेजा गया। ग्राम प्रधान द्वारा 49,03,509 रुपये का कार्य दिखाया गया। वर्ष 2024-25 में सरकार द्वारा 23,06,807 रुपये विकास कार्य के लिए भेजा गया। पिछली बार की तरह ग्राम प्रधान द्वारा 24,76,100 रुपये का कार्य दिखाया गया, परन्तु आज तक कोई विकास कार्य नहीं कराया गया। इसी तरह प्रधानपति द्वारा सरकारी धन को हड़प लिया गया। पीडि़त ने दर्शाया कि प्रधान पति सतेन्द्र की पहले जमीन कुर्क कर ली गई थी। ग्राम प्रधान व उसके पति ने सरकारी धन हड़प लिया है। पीडि़त ने ग्राम प्रधान की आय से अधिक सम्पत्ति की जांच कराकर कार्यवाही की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *