मन की बात’ कार्यक्रम के दौरान लोगों को दिलवाई भाजपा की सदस्यता

अमिताभ श्रीवास्तव

समृद्धि न्यूज़ अयोध्या। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के दौरान मंडल पूरा के बूथ संख्या 352 पिलखावां कुरौली में जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने बड़ी संख्या में लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई।उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह सदस्यता अभियान भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।  रोली सिंह ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़कर इस अभियान को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का यह सदस्यता अभियान सिर्फ पार्टी को मजबूत करने के लिए नहीं है,बल्कि यह राष्ट्र को सशक्त और समृद्ध बनाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।जितने अधिक लोग इस अभियान से जुड़ेंगे,उतनी ही तेजी से पार्टी के विचार और नीतियां जन-जन तक पहुंचेंगी।
इसके साथ ही  रोली सिंह ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा महिलाओं को दिए जा रहे उचित प्रतिनिधित्व और सुरक्षा की गारंटी पर चर्चा की तथा महिलाओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई।इसी तरह बूथ संख्या 307 पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य शंभू नाथ सिंह दीपू ने,बूथ संख्या 399 पर गन्ना समिति के चेयरमैन दीपेंद्र सिंह ने,भारतीय जनता पार्टी सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक पूर्व मेजर प्रदीप सिंह ने,मंडल महामंत्री ओम प्रकाश यादव ने खानपुर में, महानगर उपाध्यक्ष रणधीर सिंह डब्लू ने पिलखावां में,रामप्रीत वर्मा ने कादीपुर में,कस्तूरीपुर में भाजपा मण्डल प्रभारी दिनेश कुमार मिश्रा ने,नारायनपुर में भाजपा नेता अमित तिवारी, अरुण तिवारी और पुरसायें में राघवेंद्र तिवारी ने भी लोगों को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *