गुरुकुल वल्र्ड स्कूल में बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरुक

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। स्वास्थ्य जागरुकता अभियान पराकाष्ठा फाउंडेशन के तहत गुरुकुल वल्र्ड स्कूल में शुक्रवार को समन्वयक कविता सिंह ने स्वास्थ्य के प्रति बच्चों को जागरुक किया। प्रार्थना सभा के समय समन्वयक कविता सिंह ने बच्चों को बताया कि जंक फास्ट फूड खाने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि ब्लड प्रेशर, डाइवटिज तथा कैंसर जैसे भयाभय बीमारियों से बचा जा सकता है। इसके लिए जंक फास्ट फूड से बचें। उन्होंने उपचार के बारे में जानकारी दी और बच्चों को जागरुक किया। प्रधानाचार्य डा0 लकी चावला ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम भविष्य में होते रहे। जिससे स्वास्थ्य के प्रति छात्र-छात्रायें सचेत रहेगें। उप प्रधानाचार्य अंजू सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्रायें मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *