पुलिस लाइन में खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ

खो-खो महिला प्रतियोगिता में कानपुर नगर रहा प्रथम
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस लाइन फतेहगढ़ में पुलिस जोन की अन्तर्जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ हो गया। जिसमे विभिन्य जनपदों की कुल 8 टीमें भाग ले रही हैं। जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह व पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने हवा में गुब्बारे उड़ाकर खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। साथ ही खिलाडिय़ों का हौसला भी बढ़ाया। प्रतियोगिता में फतेहगढ़, इटावा, कन्नौज, झाँसी, ललितपुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, जालौन व औरैया की टीमें हिस्सा ले रहीं हैं। प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, फेंसिंग, जिमनास्टिक क्लस्टर की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आज की पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में जनपद कन्नौज, जनपद फतेहगढ़, कानपुर नगर, ललितपुर ने अपने प्रतिद्धंदियों को परास्त कर सेमीफाइनल में जगह बनायी। खो-खो पुरुष प्रतियोगिता में कानपुर नगर एवं फतेहगढ़ ने फाइनल में जगह बनायी। वहीं महिला कबड्डी प्रतियोगिता में जनपद फतेहगढ़ ने झांसी को एवं कानपुर नगर ने कन्नौज को परास्त कर सेमीफाइनल में जगह बनायी तथा खो-खो महिला प्रतियोगिता में कानपुर नगर की टीम ने जनपद फतेहगढ़ की टीम को परास्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान सीओ रविन्द्र नाथ राय, कानपुर देहात के उपनिरीक्षक रजनेश कुमार, यातायात प्रभारी सतेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन दीपिका त्रिपाठी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *