पति-पत्नी के बीच मनमुटाव के चलते चाट विक्रेता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

राजेपुर, समृद्धि न्यूज। शराब पीने को लेकर पति पत्नी में आये दिन विवाद होता रहता था। जिसके चलते पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। स्थानीय पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया
प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बा राजेपुर निवासी पप्पू पुत्र अजय सक्सेना उम्र 32 वर्ष चाट की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। अपने हमउम्र साथियों की संगत में पडक़र शराब पीने का आदी हो चुका था। जिसको लेकर पति-पत्नी में आए दिन गृहकलेश होता था। इसी क्रम में दो माह पहले भी आत्महत्या करने के उद्देश्य से पप्पू ने फांसी लगाई थी। जिस पर परिजनों ने समय रहते फांसी के फंदे से उतार लिया था। परिजनों का कहना है कि गृहकलेश के चलते पति पत्नी में करीब एक माह से बोलचाल बंद थी। जिससे क्षुब्ध होकर पप्पू और अधिक शराब पीने लगा था। शुक्रवार शाम समय लगभग 8.00 बजे पप्पू ने अपने टीन शेड में दुपट्टा से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। इसकी जानकारी परिजनों ने स्थानीय पुलिस को दी। जानकारी पर दलबल के साथ पहुंचे थाना अध्यक्ष योगेश कुमार सोलंकी ने शव का पंचनामा भरकर शव को शव विच्छेदन गृह भिजवाया। मृतक अपने पीछे पत्नी संजू देवी, दादी चंद्रावती, बेटी मोहनी उम्र 15 वर्ष, नन्हीं उम्र सात वर्ष, प्रिंस पुत्र 11 वर्ष, प्रभाकर उम्र 6 वर्ष आदि परिजनों को रोते बिलखता छोड़ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *