दो भैंस चोर गिरफ्तार, एक भैंस बरामद

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कमालगंज पुलिस द्वारा धारा 303(2)/317(2)  बी.एन.एस. से संबंधित अभियुक्त १. सोमू उर्फ पतन्ना पुत्र मंशाराम निवासी कुंडपुरा थाना कमालगंज, २. सनोज पुत्र अमितराम उर्फ धुन्दी निवासी आजादनगर भटपुरा, थाना कमालगंज जनपद फतेहगढ़ को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगणों की निशानदेही पर एक भैंस बरामद की गयी है। घटनाक्रम के अनुसार १४.०८.२०२४ को वादी प्रमोद कुमार पुत्र रामऔतार निवासी ग्राम कुंडपुरा थाना अरबल जिला हरदोई द्वारा सूचना दी गयी कि अभियुक्तगणों द्वारा वादी की दो भैंस चुरा ली गयी हैं। वादी की लिखित तहरीर के सम्बन्ध में थाना कमालगंज पर   धारा 303(2)/317(2) बी.एन.एस. बनाम १. सोमू उर्फ पतन्ना पुत्र मंशाराम निवासी कुंडपुरा थाना कमालगंज, २. सनोज पुत्र अमितराम उर्फ धुन्दी निवासी आजादनगर भटपुरा, थाना कमालगंज जनपद फतेहगढ़ दर्ज किया गया था। उपरोक्त अभियुक्तगणों को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त सोमू उर्फ पतन्ना पर तीन मुकदमे पंजीकृत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *