फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कृष्णा देवी बालिका डिग्री कालेज का वार्षिक विदाई समारोह धूमधाम के साथ हुआ। विज्ञान संकाय अंतिम वर्ष की छात्राओं का विदाई समारोह हुआ। जिसमें बीएससी की सभी छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। खेल कूद हुए, सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। सौंदर्य प्रतियोगिता में रिचा अग्निहोत्री को मिस फेयरवेल व आकांक्षा मिश्रा को मिस इवनिंग, साक्षी चक्रवती को स्टूडेंड आफ द ईयर चुना गया। छात्राओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। कालेज की प्राचार्या समेत स्टाफ ने भागीदारी की।