Headlines

अमर ज्योति सेवा संस्थान द्वारा मनायी गई सुभाष चन्द्र बोस की जयंती

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आजादी के महानायक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर समाजसेवी संस्था द्वारा पांचाल घाट स्थित विवेकानन्द उद्यान वाटिका में आयोजन हुआ। सभी ने नेता सुभाष चन्द्र बोस पर चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया। मुख्य वक्ता रामजी बाजपेयी व स्वदेश द्विवेदी ने कहा कि नेताजी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के अप्रतिम नायक थे। स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में नेताजी का नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। देश उनका सदैव ऋणि रहेगा। नेताजी त्याग और बलिदान के प्रतीक थे। उनके रग-रग में देश को आजादी दिलाने में प्रबल लालसा थी। आज की पीढ़ी उनसे प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित के लिए प्राणपण से जुट जाना चाहिए। अध्यक्षता कर रहे स्वामी मुकेशानंद महाराज, उमेश भारती व स्वामी ब्रह्म चेतन्य व रामकृष्ण विवेकानंद ने विचार प्रसार के उनके स्टाल का शुभारम्भ किया। महासचिव प्रमोद कुमार तिवारी ने कहा कि देशवासियों को रामकृष्ण, परमहंस स्वामी विवेकानंद को और गहराईयों से जानने की जरुरत है। दोनों मनीषियों के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। स्वामी विवेकानंद वाटिका में पढऩे के लिए साहित्य नि:शुल्क उपलब्ध है। जिनको पढक़र धार्मिक अध्यात्मिक, सामाजिक व राष्ट्र जीवन में योगदान कर सकते है। इस मौके पर विद्युशेखर मिश्रा, मनीष प्रताप, दिनेश भदौरिया, अखिलेश, राकेश तिवारी, देवेन्द्र अग्निहोत्री, ओमप्रकाश, संजीव मिश्रा, रविन्द्र मिश्रा, महेन्द्र सिंह, संतोष, महेन्द्र पाठक आदि लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता अध्यक्ष स्वामी मुकेशानंद महाराज ने की। संचालन शिवशरण मिश्रा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *