फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। रजिस्ट्रेशन काउंटर बंद होने से दिखाने आये मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यहां पर मौजूद लोगों का कहना था कि करीब एक घंटा तक रजिस्ट्रेशन काउंटर बंद रहा।
जानकारी के अनुसार जहां एक ओर योगी सरकार जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया का दम्भ भर रही है। वहीं अस्पतालों में तैनात कर्मचारी अपनी मनमानी पर उतारु हैं। वह शासन की मंशा के अनुरुप कार्य नहीं कर रहे हैं। जब कोई भी मरीज जाता है, तो थोड़ा बहुत सीरियस होता है, तो उसे तुरंत रेफर कर दिया जाता है। वहीं डाक्टर भी लेटलतीफ आते हैं। जिससे यहां आने वाले मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। कई बार तो डाक्टर अपना कक्ष खोल लेते हैं और पता नहीं कहां गायब हो जाते हैं। जबकि मरीज उनका इंतजार करते-करते जब थक जाते हैं, तो बाद में अपने घर लौट जाते हैं। सोमवार को ऐसा ही एक नजारा देखने को मिला। जब रजिस्ट्रेशन काउंटर समय से पहले बंद हो गया। जिससे रजिस्ट्रेशन करवानेेे आये लोगों को करीब एक घंटा तक इंतजार करना पड़ा। तब कहीं कर्मचारी आया और मरीजों का रजिस्ट्रेशन शुरु किया। यह एक दिन की बात नहीं, अक्सर ऐसा देखने को मिलता है।
समय से पहले बंद हो गया लोहिया का रजिस्ट्रेशन काउंटर
