Headlines

दिल्ली कैबिनेट ने महिला समृद्धि योजना को मंजूरी, महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये महीना

दिल्ली कैबिनेट ने महिला समृद्धि योजना को मंजूरी दे दी है. इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये मिलेंगे. दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने इसका ऐलान दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता से किए वो हर वादे पूरे करेंगे. पीएम मोदी जो कहते हैं वो करके दिखाते हैं. इतना बड़ा फैसला बीजेपी ही कर सकती है. उन्होंने कहा कि केवल बीजेपी में ही महिलाओं का सम्मान है. आम आदमी पार्टी ने महिला सांसद का अपमान किया. रेखा गुप्ता ने कहा कि डबल इंजन सरकार से दिल्ली और सुरक्षित होगी. उन्होंने कहा कि मैं 1993 से संगठन से जुड़ी हूं. पहली बार चुनाव लड़ी तो मां ने साथ नहीं बल्कि पिताजी ने साथ दिया. उन्होंने कहा कि मौका मिल रहा है चुनाव तो लड़ने दो. प्रदेश मंत्री से लेकर न जाने कितने दायित्वों के साथ मैंने इन 30 सालों में काम किया. मुझे वो सम्मान मिला जिसके सपने देखते थे, वो अधिकार मिला जो पहुंच के बाहर थी. महिला मोर्चा की महिलाएं घर से संगठन तक दौड़ दौड़ कर पूरा करती हैं. हर महिला मोर्चा के महिला की अपनी कहानी है. कोई सरपंच कोई विधायक कोई सांसद बनीं..अब तो मैं मुख्यमंत्री बन गई.

डबल इंजन सरकार से दिल्ली और सुरक्षित होगी

रेखा गुप्ता ने आगे कहा कि डबल इंजन की सरकार के रूप में प्रत्येक काम करने की योजना बन चुकी है, जो दिल्ली को अधिक सुरक्षित और समृद्ध बनाने वाली है. पिछले 15 दिनों में हमारी सरकार ने उन अनेक कामों पर चर्चा की है, जो दिल्ली की बहनों की सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी हैं. दिल्ली में पिंक PCR और पिंक कॉन्स्टेबल की संख्या बढ़ाने के लिए काम किया जाएगा. अब दिल्ली में जहां-जहां जरूरत है, वहां-वहां पिंक टॉयलेट का निर्माण किया जाएगा.

हर महिला को 2500 रुपये मिलेंगे: जेपी नड्डा

कार्यक्रम में महिलाओं को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा महिलाओं का सम्मान करती है। रेखा गुप्ता  बता रही थी कि उन्हें घर से उठा कर सार्वनिजक काम में जोड़ा। पार्टी महिलाओं को आगे लाने के लिए काम करती है। नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब नारी शक्ति का विकास होता है तो दुनिया आगे बढ़ती है। विकसित भारत की कल्पना करते है तो यह तब तक संभव नहीं है जब तक महिलाओं को आगे नहीं बढ़ाते है। महिलाओं ने जो भी कार्यक्रम चलाए है और महिलाओं को मुख्य धारा में जोड़ा। नारी शक्ति वंदन योजना, नारी पंचायत से लेकर राष्ट्रपति भवन तक महिला हैं। देश का बजट रखने का सौभाग्य मिला वो निर्मला सीतारमण को मिला। उज्ज्वला योजना के माध्यम महिलाओं को मजबूत बनाया। उन्हें अब लकड़ी काटने के लिए जाने की जरूरत नहीं होती है। कुछ समय पहले ही दिल्ली को आपदा से छुट्टी मिली है। जेपी नड्डा ने कहा कि महिला समृद्धि  योजना लागू हो इसके लिए बजट में 5 हजार करोड़ से अधिक का बजट पास किया है। योजना को लागू करने के लिए 5 हजार 100 करोड़ रुपए पास कर दिया है। जल्द ही योजना लागू हो जाएगी। हर महिला को 2500 रुपये मिलेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी नारी सशक्तिकरण के ध्येय साथ देश को आगे बढ़ा रहे: जेपी नड्डा

जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में संबोधन के दौरान केंद्रीय मंत्री और भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि आज हमारी सरकार का फोकस women led development पर है। प्रधानमंत्री मोदी नारी सशक्तिकरण के ध्येय साथ देश को आगे बढ़ा रहे हैं। नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब नारीशक्ति का विकास होता है, तो दुनिया का विकास होता है। इसलिए नारीशक्ति को भारतीय जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा मूलरुप में मानकर आगे चला है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *