Headlines

एनएकेपी महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्सों ने निकाली रैली

डा0 पारुल मिश्रा के मार्गदर्शन में विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। विश्व महिला दिवस पर एनएकेपी पीजी कॉलेज की एनसीसी कैडेट्सों ने एनसीसी अधिकारी व शिक्षाशास्त्र विभागाध्यक्षा प्रो0 लेफ्टि0 पारुल मिश्रा के मार्गदर्शन में विभिन्न कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। महिला सशक्तीकरण के नारों के साथ कैडेट्स ने रैली निकाली तथा सामाजिक जागरूकता का प्रयास किया। महाविद्यालय में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें कैडेट रिनी चौहान ने अपने सागर्भित एवं ओजस्वी भाषण से प्रथम स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभा सक्सेना प्रथम, कंचन द्वितीय व श्वेता तृतीय स्थान प्राप्त किया। एक कहानी समाज में पहचान की विषय पर कैडेट्स ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, किरण वेदी, रानी लक्ष्मीबाई इत्यादि के जीवन संघर्ष व बुलंदियों पर पहुंचने की कहानी के द्वारा छात्राओं को प्रेरित किया गया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गये। राष्ट्रीय कवि शिवओम अम्बर ने कैडेट्स के समग, संयमी रहते हुये सदैव सकारात्मक रहने का मार्गदर्शया। प्राचार्य प्रो0 शशिकिरण सिंह ने कैडेट्स को बताया कि यही समय है जब आपको अपने जीवन के लक्ष्य को सावधानी से चुनना होगा। प्रो0 पारुल मिश्रा ने बताया कि सशक्तिकरण के सही मायने जानने की आवश्यकता है। स्वतंत्रता के नाम पर सामाजिक मूल्यों से विहीन नहीं हुआ जा सकता। इस अवसर पर प्रवक्ता डा0 शिल्पी मिश्रा, डॉ0 शाहीन खान, रुपा देवी, शालिनी धूसिया, प्रियंका वर्मा, प्रशांत काटियार, अनुज, प्रेमलता, सुमन तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारी कमलेश मिश्रा, सुखदेव व राजेन्द्र आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *