Headlines

महिला दिवस पर शिक्षामित्र व रसोइया एवं आशा हुई सम्मानित

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। विश्व महिला दिवस पर कायमगंज विकास खण्ड़ के प्राथमिक विद्यालय मदारपुर में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्कूल में पढ़ रही सभी बालिकाओं को प्रधानाध्यापक राजकिशोर शुक्ल ने सम्मानित किया। स्कूल की शिक्षामित्र कमलेश राजपूत, रसोईया आशा देवी, उमा देवी, मोहिनी, भगवान देवी, राजेश्वरी देवी को होली की सामग्री देकर बधाई दी गई। राजकिशोर शुक्ला ने कहा कि महिलाएं अब किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। सरकार द्वारा भी महिलाओं एवं बालिकाओं के अनेक लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही है। परिषदीय स्कूलों में पहले से ही पचास फीसदी आरक्षण मिल रहा है। लोकसभा में भी तैंतीस फीसदी आरक्षण बिल पास हो चुका है। पुलिस, जल, थल और वायु सेना में भी महिलाओं की भर्ती हो रही है। सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की अनेक योजनाएं चला रही है। महिलाओं का उत्पीडऩ रोकने के लिए टोल फ्री नंबर पर तत्काल सहायता मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *