Headlines

शर्मिष्ठा यादव व उर्मिला राजपूत ने मनाया अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सपा महिला सभा की पूर्व जिलाध्यक्ष शर्मिष्ठा यादव व पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत ने कार्यक्रम का आयोजन किया। शर्मिष्ठा यादव ने विश्व की उन समस्त महिलाओं के प्रति सादर श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने सामंतवाद, रूढि़वाद और अंधधर्मवाद, स्त्री के शोषण के विभिन्न रूपों के खिलाफ संघर्ष करने और स्वतंत्रता संग्राम में प्राणाहुति दी है। यौन उत्पीडऩ, पारिवारिक हिंसा, सामाजिक विसंगतियों जैसे सती प्रथा, विधवा विवाह, महिलाओं को दूसरे दर्जे का नागरिक मानने, कार्य स्थलों की अनकही त्रासदियों, खतरनाक कार्यों जैसे खदान सेवा, सेना, पुलिस, युद्धक विमानों की उड़ान भरने जैसे मामले आज महिलाओं की अस्मिता, साहसिकता और बौद्धिकता की परीक्षा ले रहे हैं। उर्मिला राजपूत ने कहा कि जनपद में 8 मार्च 1972 से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाना प्रारंभ किया था, तब से वह निरंतर भाजपा महिला फेडरेशन, रेड आर्मी, समाजवादी पार्टी तथा अन्य महिला संगठनों के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के आयोजन करती रही हैं और 17 बाल जेल यात्रा भी कर चुकी हैं। आज के दिवस पर नारी सशक्तिकरण नवीन कीर्तिमानों और उपलब्धियां का हौसला ही नारी सम्मान को आगे बढ़ा सकता है। इस मौके पर सुमन कनौजिया, आंचल दुबे, रिया दुबे, पूजा पाल, शिल्पी आदि मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *