शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष ने महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर खंड विकास अधिकारी कार्यालय राष्ट्रीय आजीविका मिशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष रेनू त्रिपाठी ने महिलाओं की हौसला अफजाई की और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। रेनू त्रिपाठी ने केंद्र तथा प्रदेश के विकास कार्यों की सराहना करते हुए कि कहा सरकार महिलाओं की सुरक्षा के प्रति संकल्पित है। उन्होंने कहा इससे पूर्व की सरकारों में महिलाओं पर अत्याचार होते रहे। महिलाएं चार दिवारी के अंदर घुट घुट कर जीती रही, बाहर आने जाने में डरती थी। उन्हें कभी इस तरह का सम्मान नहीं मिला जो आज भाजपा सरकार में मिल रहा है। आज समाज में महिलायें सम्मान के साथ एक दूजे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही है। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी शमशाबाद राधेश्याम, सहायक विकास अधिकारी संजीव कुमार, ब्लॉक मिशन प्रबंधक उजैर अहमद सहित आदि लोग मौजूद रहे।
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मातृ शक्तियों को किया गया सम्मानित
