Headlines

बाइक की टक्कर से बिक्की सवार वृद्ध घायल

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बिक्की से जा रहे वृद्ध को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एंबूलें से उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार पड़ोसी जनपद हरदोई निवासी वीरभान सिंह उम्र 62 पुत्र श्री दीप सिंह बिक्की से अपने बहनोई के यहां जा रहे थे। बघार नाला के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनकी बिक्की में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गम्भीर रुप से घायल हो गये। उधर से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना १०८ एंबूलेंस को दी। सूचना पर पहुंची एंबूलेंस से घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *