रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी के मन को मोहा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आवास विकास स्थित के0डी0 बालिका पी0जी0 कालेज में होली के त्योहार पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने एक दूसरे के गुलाल लगाकर होली की शुभकामनायें दीं।
जानकारी के अनुसार के0डी0 बालिका पी0जी0 कालेज में होली के त्योहार के मद्देनजर होली उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने एक दूसरे के गुलाल लगाकर होली की शुभकामनायें दीं। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये। छात्राओं ने राधा कैसे न जले और तेरी मेरी कट्टी नृत्य ने खूब वाहवाही लूटी। बरसाने की छोरी और रघुपति सदा चली आई गाने पर नृत्य भी प्रस्तुत किए गए। जो लोगों ने बहुत पसंद किये। प्राचार्य डॉक्टर मनीषा मिश्रा, प्रशासनिक अधिकारी डॉक्टर हरी मदन सिंह ने अपने आशीष वचनों द्वारा छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर रंगारंग भरे उत्सव को होली आई गांव में हंसे खेत खपरैल एक हंसी में घुल गया मन का सारा मेल, इस दोहे द्वारा विराम दिया गया। होली के रंग में पूरा महाविद्यालय डूब गया।
के0डी0 बालिका पी0जी0 कालेज में छात्राओं ने मनाया होलिकोत्सव
