फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। होली के त्योहार के मद्देनजर यातायात प्रभारी ने सेंट्रल जेल पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान डिग्गी की भी तलाशी ली गयी। जिससे वाहन चालकों में हडक़ंप मच गया।
जानकारी के अनुसार होली के त्योहार को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए पुलिस जनपद में वाहन चेकिंग अभियान चला रही है। इसी क्रम में मंगलवार को यातायात प्रभारी सतेंद्र सिंह ने सेंट्रल जेल चौराहे पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान चौपहिया वाहनों की डिग्गी की भी तलाशी ली गयी। वहीं पुलिस ने बगैर हेलमेट गाड़ी चलाने तथा तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने वालों की खबर ली। पुलिस ने कई वाहनों के चालान भी किये। जिससे वाहन चालकों में हडक़ंप की स्थिति रही। कई वाहन चालक इधर उधर से वाहन निकालते नजर आये। पुलिस का कहना है कि होली के त्योहार पर लोग अधिक मात्रा में शराब आदि इधर उधर ले जाते हैं। जिसके चलते वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
होली के त्योहार के मद्देनजर यातायात प्रभारी ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान
