भाजपा कार्यकर्ताओं का होली मिलन समारोह

पूर्व राज्यमंत्री/विधायका अर्चना पाण्डेय का चांदी का मुकुट पहनकर किया गया स्वागत
नवनियुक्ति जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया का किया गया स्वागत
छिबरामऊ। नगर के गंगेश्वर नाथ वाटिका में पूर्व राज्य मंत्री/विधायका अर्चना पाण्डेय द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने भाग लिया। इस दौरान स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और मथुरा वृंदावन से आयी राधाधिराज कला केंद्र के द्वारा फूलों की होली, मयूर नृत्य की धार्मिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई। इस दौरान राज्य मंत्री/विधायिका अर्चना पाण्डेय आये सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी को होली की शुभकामनाएं दी और कहा कि होली जैसे त्योहार हमारी एकता और अखंडता को मजबूत करते हैं। हम सभी को हमारी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए। इसी के साथ नवनियुक्ति जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया को दूसरी बार जिलाध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दी। इस दौरान नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष मनोज दुबे,पूर्व चेयरमैन राजीव दुबे,जिला संयोजिका संध्या त्रिपाठी,प्रतीक त्रिपाठी,अनुभव त्रिपाठी, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि बादाम सिंह पाल,गौरव दुबे राकेश मिश्रा,भाजपा नगर अध्यक्ष दिलीप गुप्ता,प्रशांतानंद त्रिपाठी,विजय सिंह चौहान,अजय चतुर्वेदी रिकी दुबे, गंगा शर्मा,सहित सैकडौ कार्यक्रता मौजूद रहे।
बाल्मीक समाज ने विधायका को पहनाया चांदी का मुकुट
नगर पालिका के सभासद किशन बाल्मीक ने विधायका अर्चना पाण्डेय को माल्यार्पण कर चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *