आज जो मेरे सामने खड़े हैं, वही मेरे अपने हैं- डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव
शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में लोगों को आगे बढ़ाने का काम करेंगे
जल्द खोलेंगे क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का विद्यालय, मिलेगी उच्चकोटि की शिक्षा
ग्राम बेग में पीडीए जनचौपाल व होली मिलन में उमड़ी भारी भीड़
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। सपा के होली मिलन समारोह में गुझियों की मिठास के बीच जमकर अबीर गुलाल उड़ा। इस दौरान गले मिलकर हिन्दू-मुस्लिम ने गंगा जमुनी तहजीब को साकार कर दिया। प्रदेश सचिव डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने स्व0 रूकमंगल सिंह यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।
अमृतपुर की १९३ विधानसभा के सेक्टर नवाबगंज के बूथ बेग में होली मिलन समारोह एवं पीडीए जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पहुंचे डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव लोगों ने गर्मजोशी से माल्यार्पण कर स्वागत किया। डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने पास ही स्थित स्व0 रुकमंगल सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया। समर्थक डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव व अन्य लोगों के गुलाल लगाकर गले मिले और होली की शुभकामनायें दीं। इस दौरान जमकर उड़े अबीर गुलाल के बीच गुझियों की मिठास ने होली की सार्थकता को सिद्ध किया। डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने कहा कि आज जो मेरे साथ खड़े हैं वही अपने हैं। हम होली के इस पावन पर्व पर बुजुर्गों को नमन करता हूँ और युवा साथियों का तहेदिल से शुक्रिया अदा करता हूँ कि उन्होंने मुझे अपना कीमती समय दिया। डॉक्टर जितेंद्र सिंह यादव ने कहा कि कि वह शिक्षा और चिकित्सा में लोगों को आगे बढऩे का काम करेंगे तथा नॉर्मल फीस पर सभी बच्चों को शिक्षित करने का काम करेंगे। इसके लिए अगले वर्ष क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय लेबिल का विद्यालय खोलने का कार्य करेंगे। जिससे कि क्षेत्रीय बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके और वह आगे चलकर अपने जनपद का नाम देश में रोशन कर सकें। इस मौके पर सभी कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किये।
इस मौके पर प्रदेश सचिव डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव केे अलवा सुरेंद्र सिंह गौर, जिला उपाध्यक्ष नवरंग सिंह यादव, अजय राज यादव पूर्व प्रधान मई रसीदपुर, संजीव यादव प्रधान हरदुआ, धर्मेंद्र यादव उजरामऊ, धर्मेंद्र यादव हरिहरपुर, डॉ0 रामू यादव बेग, शिव कुमार यादव बेग, राजकिशोर यादव बेग, श्याम बाबू यादव मिल्किया, अजब सिंह कलौली, कलवेंद्र यादव, रमेश यादव प्रधान बेग, जगदीश यादव, अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष साजिद अली खान, फारूक अली, रवि यादव, बाबा साहब वाहिनी जिला अध्यक्ष अमन सूर्यवंशी, लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष अनुराग यादव, नवाबगंज नगर अध्यक्ष अश्विनी यादव, अभय यादव, कुलदीप यादव, वरन सिंह यादव, नागेंद्र सिंह यादव, अजीत यादव, मनोज यादव पूर्व प्रधान पिपराभबोझी, प्रधान रिंकू यादव कांधेमई मिल्किया, प्रधान आशीष यादव उखरा आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र सिंह गौर ने किया। कार्यक्रम का आयोजन प्रदीप यादव फौजी ने किया।
सपा के होली मिलन में चढ़ा सियासी रंग, दिखी गंगा जमुनी तहजीब
