टोने टुटके को लेकर छोटों ने बड़े भाई को पीटा, भर्ती

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। भारतीय समाज में अभी तक अंधविश्वास व अशिक्षा का इतना बोलबाला है कि टोना टुटका करने की शिकायत पर सगे भाईयों के बीच जमकर लाठी-डंडे चल गये। जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव अहमदगंज निवासी 50 वर्षीय नन्दराम सक्सेना पुत्र रामभरोसे ने बताया कि उनकी पुत्रवधू कुमकुम पत्नी रामलखन अपने घर पर बैठी थी, तभी ममता पत्नी हरिवक्श आयी और टुटका करने को लेकर उलहाने देने लगी। पुत्रवधू ने विरोध किया तो हरिवक्श, सन्तराम, अजय पुत्रगण राम भरोसे आये और गाली-गलौज करने लगे। जिसका पीडि़त ने विरोध किया तो उक्त लोगों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल नन्दराम को उपचार के लिए नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *