फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। श्री रामलीला कमेटी फतेहगढ़ के द्वारा सभी पदाधिकारियों ने एकत्र होकर राम नवमी पर हवन पूजन कर भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन पूजन सम्पन्न हुआ। सभी पदाधिकारियों ने हवन में आहूतियां दी और प्रसाद वितरित किया गया। दोपहर बाद शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें मां दुर्गा एवं राम-लक्ष्मण आदि की झांकियां निकली। दुर्गा सिद्ध पीठ वनखडिय़ा मंदिर फतेहगढ़ से यात्रा शुरु होकर जिला जेल चौराहा होते हुए मुख्य मार्ग पर निकाली गई। यात्रा संयोजक सभासद अनिल तिवारी, रवीश द्विवेदी, चमन टंडन आदि लोगों ने व्यवस्था देखी। बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर भगवान श्रीराम की आरती उतारी। जगह-जगह प्रसाद वितरित किया गया। पूरा नगर जय श्रीराम के उद्घोष से गुंजायमान हुआ। इस मौके पर बड़ी संख्या में मौजूद रहे। वहीं फतेहगढ़ कोतवाली के निकट लक्ष्मण टंडन, अवनीन्द्र सक्सेना, कुनाल आदि लोगों ने शोभायात्रा में चल रहे भक्तों को जलपान कराया।
रामलीला कमेटी द्वारा फतेहगढ़ में निकाली गई शोभायात्रा
