अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत

मृतक बस सर्विस का काउंटर लगाकर वितरित करता था टिकट
कायमगंज, समृद्धि न्यूज। अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ गंभीर रुप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उपचार के लिए एंबुलेंस की मदद से सीएचसी भिजवाया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक चतुर्वेदी बस सर्विस का काउंटर लगाकर टिकट का वितरण करता था।
जानकारी के अनुसार थाना शमशाबाद क्षेत्र के गांव खेरे कुइया निवासी ५५ वर्षीय अखिलेश गंगवार पुत्र शुगर सिंह की बीती रात कायमगंत के ग्राम पपड़ी के पास मनोज नर्सरी के निकट अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे अखिलेश गंभीर रुप से घायल हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना एंबुलेंस व पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची १०८ एंबुलेंस से घायल अखिलेश को उपचार के लिए नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि मृतक अखिलेश फैजाबग स्थित चतुर्वेदी बस सर्विस का टिकट काउंटर लगाकर टिकटें वितरित करते थे। रात्रि को वापस आते समय घटना घटित हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *