अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौैत, साथी घायल

फर्रुखाबाद से मोबाइल सही कराकर घर जाते समय घटी घटना
कायमगंज, समृद्धि न्यूज। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, साथी गंभी रुप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
जानकारी के अनुसार जनपद एटा के थाना राजा का रामपुर क्षेत्र के ग्राम हरवे गढिय़ा निवासी 23 वर्षीय विपिन कुमार शाक्य पुत्र विनोद कुमार शाक्य अपने गांव के 45 वर्षीय रामलखन दीक्षित पुत्र कालीचरन के साथ बाइक से मोबाइल सही कराने फर्रुखाबाद गया था। वहां से देर रात्रि वापस अपने घर लौटते समय कायमगंज-अलीगज मार्ग ग्राम रानीपुर गौर के निकट गायत्री धाम धर्म काटा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। आसपास के लोगों की मदद से दोनों घायलो को कायमगंज नगर के समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लाया गया। जहां चिकित्सा प्रभारी डा0 विपिन कुमार ने विपिन शाक्य को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गये। मृतक की मां नेमादेवी, बहन दीक्षा व आंशी आदि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक कक्षा 12 का छात्र था वह अलीगंज स्थित विद्यालय में पढ़ता था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *