पुरुष वर्ग में जनपद इटावा तथा महिला वर्ग में कानपुर नगर ने प्राप्त की चल बैजन्ती
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। 29वीं अन्तर्जनपदीय कानपुर जोन कानपुर की तीन दिवसीय (महिला/पुरुष) पुलिस कलस्टर एवं साइकिलिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ 11 अप्रैल को पुलिस लाइन में जिलाधिकारी द्वारा किया गया था। रविवार को उसका समापन अपर पुलिस अधीक्षक ने किया। प्रतियोगिता में जोन के जनपद कानपुर नगर, कानपुर देहात, औरैया, इटावा, कन्नौज, फतेहगढ़, झांसी, ललितपुर एवं जालौन की टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया। जनपद इटावा के पुरुष खिलाडिय़ों द्वारा अपने वर्ग में कुल 109 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान की चल बैजन्ती प्राप्त की एवं जनपद कानपुर नगर की महिला खिलाडिय़ों द्वारा अपने वर्ग में कुल 99 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान की चल बैजन्ती प्राप्त की। जोन टीम हेतु चयन समिति द्वारा प्रदर्शन के आधार पर खिलाडिय़ों का चयन किया गया। प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों द्वारा प्रदर्शित की गयी खेल भावना एवं अनुशासन अच्छा रहा। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में संजीव कटियार व्यायाम शिक्षक, कुलदीप यादव, अरुण यादव, विमलेश कुमार, अभिषेक शाक्य, चेतना शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन दीपिका त्रिपाठी ने किया।
29वीं अन्तर्जनपदीय कानपुर जोन की पुलिस प्रतियोगिता का एएसपी ने किया समापन
