Headlines

अच्छे व सराहनीय कार्य के लिए महिला मुंशी को एएसपी ने किया पुरस्कृत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अच्छा कार्य करने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक ने कादरीगेट थाने की महिला मुंशी को पुरस्कृत किया। एएसपी द्वारा पुरस्कृत किये जाने से महिला मुंशी काफी खुश है और उसने कहा कि वह अपने कार्य को पूरी कर्तव्यनिष्ठा, मेहनत व लगन से करती है।
जानकारी के अनुसार बीते करीब चार दिन पूर्व अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार सिंह ने सीओ ऐश्वर्या उपाध्याय के साथ कादरीगेट थाने का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने कार्यालय, मालखाना, हवालात, सीसीटीएनएस, महिला हेल्प डेस्क आदि का निरीक्षण किया था। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने महिला मुंशी माधुरी के कार्यों की सराहना की थी। उन्होंने अन्य पुलिसकर्मियों को नसीहत देते हुए कहा था कि सभी लोग इसी तरह से अपने कार्य को अंजाम दें। इसके साथ ही साथ थानाध्यक्ष आमोद कुमार सिंह को आवश्यक दिशा निर्देश दिये थे। साथ ही आने वाले फरियादियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के भी निर्देश दिये थे। वहीं महिला मुंशी माधुरी को रविवार को ५००/- रुपये से पुरस्कृत किया गया। एएसपी से पुरस्कार पाकर महिला मुंशी काफी खुश है। उसका कहना है कि अपने कार्य को शासन की मंशा के अनुसार पूरी निष्ठा, लगन व मेहनत के साथ करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *