Headlines

भाविप पांचाल शाखा का शपथ ग्रहण एवं होली मिलन समारोह सम्पन्न

अध्यक्ष बीके सिंह, सचिव बने अजय पोरवार
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारत विकास परिषद पांचाल प्रांत की मुख्य शाखा फर्रुखाबाद का दायित्व ग्रहण समारोह एवं होली मिलन समारोह ब्राह्मण महासभा में आयोजित किया गया। नवनिर्वाचित शाखा अध्यक्ष बीके सिंह, सचिव अजय पोरवार, वित्त सचिव रमाकांत तिवारी एवं महिला संयोजिका अनीता तिवारी को उनके दायित्व की शपथ कन्नौज से आये मुख्य अतिथि रमेश मेहरोत्रा ने दिलाई। संचालन अजय पोरवाल ने किया। शाखा के वरिष्ठ सदस्य एवं संरक्षक रमेश चंद्र त्रिपाठी ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान दो नवीन सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई। कवित्री गरिमा पांडे ने अपने गीतों से सभी का मन मोह लिया। नए सदस्य नवीन कौशल ने भी भगवान श्रीराम के गीत गाकर सदन में समा बांध दी। इस मौके पर डॉ0 रविंद्र यादव, संजीव बंसल, उमेश गुप्ता, राजीव मिश्रा, संजय गर्ग, डॉ0 शिव ओम अंबर, उपदेश सक्सेना सहित बड़ी संख्या में सदस्य एवं मातृशक्ति मौजूद रही। साथ ही फूलों की होली खेली गयी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष बीके सिंह ने आगामी वर्ष में किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की एवं आए हुए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *