Headlines

बड़ी खबर……..डेढ़ सैकड़ा लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार

प्रधान द्वारा इलाज कराये जाने का दिया गया था आश्वसन
(जमील खान, संवाददाता)
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। इस वक्त की सबसे बड़ी खबर……………….गोद भराई में हुई दावत का खाना खाने से लगभग डेढ़ सैकड़ा लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गये, लेकिन प्रधान द्वारा इलाज कराने जाने का आश्वासन पर लोग अपना हल्का-फुल्का इलाज कराते रहे। जब सभी लोगों की हालत अधिक बिगड़ गयी तो प्रधान भी इलाज कराने से मना कर दिया। तब जाकर पीडि़त परिजनों ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नम्बर 1076 पर सूचना देकर मदद की गुहार लगायी। तब जाकर थाने में फोन आने पर पुलिस प्रशासन जागा और आनन-फानन में फूड प्वाइजनिंग का शिकार लोगों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम अठरुइया निवासी शिवराम की पुत्री रुबी की गोदभराई का कार्यक्रम सोमवार को हुआ था। जिसमें लडक़ा पक्ष व रिश्तेदार मिलाकर कुल डेढ़ सैकड़ा लोग शामिल हुए थे। गोदभराई के बाद जब लोगों ने दावत में खाना खाया। कुछ देर बाद सभी की हालत बिगडऩे लगी। कुछ लोग तो अपने-अपने घर चले गये, लेकिन जो नहीं जा सकें उनकी हालतें बिगड़ गयी। इस सूचना ग्राम प्रधान इलाज कराने की बात कही, उन्होंने इलाज कराने की बात कहीं। शिवराम के कुछ रिश्तेदार तो अपने परिजनों को प्राइवेट अस्पताल लेकर चले गये। जहां उनका इलाज चल रहा है। जब ज्यादा हालत बिगडऩे लगी तो प्रधान ने भी अपने हाथ खींच लिये और इलाज कराने से मना कर दिया। तब जाकर पीडि़त के परिजनों ने इसकी सूचना मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नम्बर 1076 पर की। इतनी बड़ी घटना की सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की ओर से थाना नवाबगंज में घटना की सूचना दी गई। आनन-फानन में थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ अठरुइया पहुंच गये और एंबुलेंसों की मदद से फूड प्वाइजनिंग का शिकार लोगों को अस्पताल भिजवाना शुरु किया गया। इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना नहीं मिली। पीडि़त परिजनों ने बताया कि उनकी पुत्री शादी हरियाणा के अम्बाला में तय हुई है। जिसकी गोद भराई की रस्म सोमवार को की गई थी। जिसमें खाना खाने से यह घटना घटित हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *