फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बाइक सवार सब्जी विक्रेता को पीछ से तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे वह गम्भीर रुप सेेेे घायल हो गया। उसे लोहिया में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार बुधवार को उमेश उम्र 32 वर्ष पुत्र ओंमकार निवासी मुरहास कन्हैया बाइक से सब्जी बेचकर अपने घर जा रहा था, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्चर चालक विनय कुमार पुत्र पृथ्वीराज निवासी मुरहास कन्हैया ने टक्कर मार दी। जिससे वह गम्भीर रुप से घायल हो गया। उसे लोहिया अश्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने बताया कि उसे काफी चोटें आयी हैं।
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार सब्जी विक्रेता घायल
