Headlines

भाजपाइयों ने अम्बेडकर प्रतिमा किया माल्यार्पण

फर्रूखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारत रत्न डॉ0 भीमराव अंबेडकर की जयंती भाजपा द्वारा जनपद के विभिन्न स्थानों पर सामाजिक समरसता दिवस के रुप में मनायी गई। सभी विधानसभाओं में अंबेडकर प्रतिमाओं पर स्वच्छता अभियान, संगोष्ठी एवं माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित हुए। जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने लोहिया अस्पताल में मरीज को फल वितरित किये। भोलेपुर जेएनवी रोड तिराहे पर स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया और अंबेडकर मूर्ति पर माल्यार्पण किया। जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा पूरे जनपद में भाजपा द्वारा अंबेडकर जयंती को श्रद्धापूर्वक मनाया जा रहा है। बीजेपी का अनुसूचित मोर्चा इस कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहा है। उन्होंने कहा डॉक्टर अंबेडकर सिर्फ संविधान निर्माता ही नहीं बल्कि वह सामाजिक न्याय और एकता के प्रतीक थे भाजपा ने डॉक्टर अंबेडकर के विचारों को घर.घर तक पहुंचाने का कार्य किया उन्होंने भारतीय समाज में जातिवाद और असमानता के खिलाफ आवाज उठाई थी और उनकी नीतियों को लागू करने में भाजपा सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। डा0 भूदेव राजपूत, वीरेन्द्र कठेरिया ने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर डीएस राठौर, ममता सक्सेना, संजीव गुप्ता, रमला राठौर, रामवीर चौहान, रामनरेश गौतम, चित्रा अग्निहोत्री, शिवांग रस्तोगी, राहुल राठौर आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *