
मोहम्मदाबाद, समृद्धि न्यूज। चुनाव के अंतिम दौर में बृजेश दुबे ने जनसंपर्क अभियान और भी तेज कर दिया है। उन्होंने सैकड़ों समर्थकों के साथ नगर का भ्रमण कर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगे। इस दौरान लोगों ने उन्हें जीत दिलाने का पूरा भरोसा दिया।
प्राप्त समाचार के अनुसार जब चुनाव में मात्र दो दिन ही शेष बचे हैं तब ठीक चुनाव के दो दिन पहले समाजसेवी ब्रजेश दुबे ने कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में हजारों की संख्या में लोगों का जुलूस निकालकर अपनी ताकत का अहसास करा दिया। ब्रजेश दुबे ने किदवई नगर चुनाव कार्यालय से जुलूस को प्रारम्भ करके पूरे नगर पंचायत में भ्रमण करके जुलूस का समापन चुनाव कार्यालय पर ही किया एवं जुलूस में आये हुए लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ब्रजेश दुबे ने कहा कि आप लोग इसी तरह से संगठित रहिये जीत आपकी होगी। कांग्रेस के चुनाव जुलूस में सभी वार्डो के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे एवं ब्रजेश दुबे काग्रेस पार्टी जिन्दाबाद के नारे लगा रहे थे। इस जुलूस में सबसे खास बात ये रही कि सभी दलों के समर्थक सभी जातियों के लोग इसमें शामिल रहे। ब्रजेश दुबे ने कहा कि आप लोगों का साथ मिला, तो नगर की तस्वीर बदल देंगे। किसी की भी समस्या लम्बित नहीं रहेगी। उन्होंने जनता से वायदा किया कि इसे आदर्श नगर पंचायत बनाऊंगा।
ब्रजेश दुबे ने कहा कि जनता इस बार परिवर्तन करने मन बना चुकी है। ज्यों-ज्यों जुलूस आगे बढ़ता गया, वैसे-वैसे लोग जुड़ते गये। धीरे-धीरे जुलूस ने एक बड़ा रुप ले लिया।