Headlines

हैवानियत! नाती ने किया बूढ़ी नानी का रेप, मुंह खोलने पर दी जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार  

शाहजहांपुर जनपद के थाना खुटार क्षेत्र से रिश्तों को तार-तार करने की घटना सामने आई है। यहां नाती ने बुजुर्ग नानी को जान से मारने की धमकी देते हुए उनसे दुष्कर्म किया। पीड़िता की पुत्री ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।खुटार क्षेत्र के एक गांव निवासी 75 वर्षीय महिला 31 अक्तूबर की सुबह घर में लेटी थी। इस बीच उनका 25 वर्षीय नाती घर पहुंचा। आरोप है कि उसने जान से मारने की धमकी देते हुए बुजुर्ग नानी से दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी अपनी नानी को कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर घर से चला गया। घटना की जानकारी महिला ने अपनी दूसरी पुत्री को दी और उसके साथ थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी।   पुलिस ने पीड़िता की पुत्री की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *