शमसाबाद, समृद्धि न्यूज। बच्चों के विवाद में दबंगों ने मारपीट व पथराव कर दिया। जिससे कई लोग घायल हो गये। घटना की सूचना पीडि़त ने थाने में तहरीर देकर की।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम मंगली फरीदपुर निवासी दयाराम पुत्र उजागर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया कि उनके बच्चे अपनी जगह में खेल रहे थे, तभी पड़ोसी के बच्चे आ गये। जिन्हे पीडि़त की पुत्री ने वहां से जाने को कह दिया। इस बात से खिशियायें जगदीश चंद्र पुत्र कन्हई, आदित्य कुमार, बृजेश कुमार परिवार की महिलाओं ने गाली-गलौज किया। विरोध करने पर मारपीट की। बचाने आयी भाभी को भी पीटा। कुछ देर बाद आरोपीपक्ष की महिलाओं ने घर पर र्इंट-पत्थर चलाये। आसपास के लोगों के आ जाने पर आरोपीगण जानमाल की धमकी देकर भाग गये। पुलिस का कहना है कि सूचना दी गयी है, तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी।
बच्चों के विवाद में मारपीट, दबंगों ने किया पथराव
