कायमगंज, समृद्धि न्यूज। ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दंपति घायल हो गये। जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहीं अधेड़ की हालत गंभीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दियागया।
जानकारी के अनुसार जनपद मैनपुरी थाना बिछवा क्षेत्र के गॉव नगला कोठी निवासी देवेन्द्र कुमार शाक्य उम्र 55 वर्षीय पुत्र ख्यालीराम अपनी पत्नी द्रोपा देवी उम्र 54 वर्ष को साथ लेकर कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गॉव अताईपुर निवासी मौसेरे भाई राहुल के यहाँ शादी समारोह में शामिल होकर वापस घर के लिए लौट रहे थे। जैसे ही वह ग्राम पितौरा बेरिया मोड़ पर पहुँचे, वैसे ही ट्रैक्टर ने उनकी बाइक मे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार पति-पत्नी दोनों लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। आसपास के लोगों की मदद से दोनों घायलों को कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती कराया गया। जहाँ ड्युरी पर तैनात चिकित्सक डॉ0 अमित कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद देवेन्द्र की हालत गम्भीर होने पर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
ट्रैक्टर की टक्कर से दंपति घायल
