कायमगंज, समृद्धि न्यूज। चार वर्षीय बालक पर पागल कुत्ते ने हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। परिजनों ने आनन-फानन में कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार कम्पिल थाना क्षेत्र के गॉव भीम नगर निवासी अनिकेत जाटव उम्र 4 वर्षीय पुत्र मुनीष कुमार जाटव शौचक्रिया करने के लिए घर से कुछ ही दूरी पर खेत पर गया था। वहाँ से वापस लौटते समय पागल कुत्ते ने उस पर अचानक हमला कर दिया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से परिजन आनन-फानन में कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार कायमगंज में कुत्तों व बंदरों का काफी आतंक है। आये दिन किसी न किसी को अपना निशाना बना रहे हैं। कई बार लोगों ने नगर पालिकाध्यक्ष से बंदरों व कुत्तों को पकड़वाने की मांग की, लेकिन नगर पालिकाध्यक्ष ने कोई सुनवाई नहीं की।
पागल कुत्ते ने बाल पर बोला हमला
