अभिलेखों को फाडक़र दी जान से मारने की धमकी
कम्पिल, समृद्धि न्यूज। ग्राम प्रधान व पूर्व प्रधान और उसके पुत्रों की बात न मानना ग्राम विकास अधिकारी को महंगा पड़ गया। दबंगों ने जान लेना हमला बोल दिया। गाँव नुनेरा में ग्राम विकास अधिकारी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और अभिलेख फाडक़र जान से मारने की धमकी दी। मोटरसाइकिल को भी लाठी-डंडे पत्थर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। जानकारी होने पर क्षेत्र में हडक़ंप मच गया। पीडि़त ने थाने में आरोपियों के विरूद्ध तहरीर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में कई जगह छापेमारी की, लेकिन आरोपी फरार हो गए।
ग्राम विकास अधिकारी जयवीर सिंह की तैनाती ग्राम पंचायत राईपुर चिनघटपुर व इकलहरा, कमलपुर में है। क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवासों का निर्माण कार्य चल रहा है। जयवीर नए आवासों का सर्वे करने शुक्रवार दोपहर ग्राम पंचायत राईपुर चिनघटपुर के मजरा गाँव नुनेरा पंचायत सहायक गरिमा के साथ गए थे। जानकारी होने पर ग्राम प्रधान मोहम्मद समी व उसके दो पुत्र और साथी इकलहरा पूर्व प्रधान जमशाद मौके पर आ गए। अपात्रों के पक्ष में रिपोर्ट लगाने का दबाब बनाने लगे। जयवीर ने अनावश्यक दबाब बनाने का विरोध किया। जिससे प्रधान व उसके पुत्रों को नागवार गुजरा। वह आग बबूला होकर गाली-गलौज करने लगे। जिसका विरोध ग्राम विकास अधिकारी ने किया। दबंगों ने एक राय होकर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। जिससे अफरा-तफरी मच गई। जान बचाकर भागे ग्राम विकास अधिकारी को दबंगों ने गाँव में दौड़ा-दौड़ाकर पीटकर बेदम कर दिया। वह अपनी मोटरसाइकिल मौके पर छोडक़र भाग आये। दबंगो ने मोटरसाइकिल को तोडफ़ोड़ दिया। ग्राम विकास अधिकारी ने घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। जिससे अधिकारियों में हडक़ंप मच गया। पीडि़त ने आनन-फानन में थाने पहुँचकर तहरीर दी। थानाध्यक्ष विश्वनाथ आर्या ने बताया कि तहरीर मिल गई है। घटना की जांच कर कार्यवाही की जाएगी।
पुलिस की शह पर कई वर्षों से बालू खनन में लिप्त
आरोपी ग्राम प्रधान व उसके पुत्र कई वर्षों से करीब आधा दर्जन निजी ट्रैक्टर ट्रॉली व जेसीबी से क्षेत्र में बालू का अवैध खनन कर रहे हैं। स्थानीय पुलिस से गहरी साठगांठ होने के कारण कोई भी इनका विरोध नहीं कर पाता है। खनन माफिया आये दिन आम लोगों से मारपीट व गुंडई को लेकर चर्चा में बने रहते है। नगर से लेकर ग्राम पंचायत के गांवों में इनका भय व्याप्त है। आरोपियों को पुलिस का संरक्षण प्राप्त है।
खनन कर बनायी करोड़ों की संपत्ति
आरोपी ग्राम प्रधान व उसके पुत्रों की दबंगई जग जाहिर है। यह बालू खनन का अवैध व्यापार लगभग 20 वर्षों से कर रहे हैं। इन्होंने राजस्व को भारी क्षति पहुँचाई है। आरोपियों ने बालू खनन कर करोड़ों की संपत्ति बना ली है। जमीन प्लाटिंग व कई जगहों पर महंगी जमीन व मकान बनाए हैं।