फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। दबंग ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। घायलों ने घटना के संबंध में थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया और कार्यवाही की बात कही।
जानकारी के अनुसार थाना कादरीगेट के क्षेत्र बिर्रा बाग निवासी ४० वर्षीय शिरीष कुशवाहा पुत्र गेंदनलाल ने बताया कि वर्तमान में शांति नगर पजाबा में किराये के मकान में रह रहा है। बीती रात्रि ९ बजे धर्मेन्द्र सक्सेना के साथ बैठा था, तभी बृजेश पुत्र नामालूम ने लाठी से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में शिरीष व धर्मेन्द्र घायल हो गया। आरोपी जानमाल की धमकी देकर भाग गया। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीडि़त की तहरीर के आधार पर पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया। चिकित्सक ेने घायलों का उपचार किया।
दबंग ने लाठी-डंडे से बोला हमला, दो घायल
