Headlines

विश्व बंधुत्व दिवस के रुप में मना दादी प्रकाशमणि का 16वां पुण्य स्मृति दिवस

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ओमनिवास जटवारा जदीद सेवा केंद्र पर प्रथम पूर्वa प्रशासिका डॉक्टर दादी प्रकाशमणि के 16 वें पुण्य स्मृति दिवस को विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में मनाया गया। दादी के स्मृति दिवस पर सभी ने विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में दादी की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए अपने.अपने विचार व्यक्त कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर ब्रह्माकुमारी शोभा दीदी ने कहा कि राजयोगिनी डॉक्टर दादी प्रकाशमणि एक आध्यात्मिक विभूति नारी शक्ति की चैतन्य प्रतिमूर्ति शांति प्रेम पवित्रता एक वृत्त आदि जैसे आंतरिक गुना एवं ऊर्जा से भरपूर परमात्मा शिव की कोहिनूर थीं। दादी परमपिता परमात्मा के आति लाड़ली यज्ञ की आधी रतन नम्रता एवं धारिता देवी देवता की प्रतिमूर्ति थीं। उनमें दिव्य आभा और परमात्मा ऊर्जा से परिपूर्ण ऐसी थी प्यारी हमारी दादी। उन्होंने दादी के अंग संग के अनुभव भी सुनाएं। श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि प्यारी दादी हम आपको कभी भूल ना पाएंगे। इस मौके पर पूनम बहन ने दादी के श्रद्धा सुमन में एक दिव्य गीत प्रस्तुत करते हुए कहा दादी तुम दिल की धड़कन मैं रहती हो, रहती हो। इस मौके पर सभी ने दादी को भोग स्वीकार कराकर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर कार्तिकेय, हेमचंद्र, डॉक्टर गंगासिंह, रवि शर्मा, रामसरण, राम जानकी, दुर्गा, कांति, अभिलेश, विमला, विटोली, माधुरी, एकता ,राजेंद्र, रेशमा, सुमन, माता आदि अनेक लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *