फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जनतंत्र क्रांतिकारी मोर्चा के कार्यालय पर शहीद दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ ईश प्रार्थना के साथ हुआ। सभी ने अध्यक्ष उत्तम कुमार मिश्रा के नेतृत्व में शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। 23 मार्च के ही दिन सरदार भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु को फांसी दी गई थी। महान क्रांतिकारी व स्वतंत्रता आजादी के नायक क्रांतिकारियों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। सभी ने पुष्प अर्पित कर अपने विचार व्यक्त किये और वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत गाकर शहीद क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर शिवाजी कटियार, कन्हैया लाल श्रीवास्तव, पृथ्वीनारायन, नरेन्द्र शर्मा ने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम के दौरान डा0 राममनोहर लोहिया को भी याद किया गया और उन्हें भी पुष्प अर्पित किये गये। होली मिलन समारोह सम्पन्न हुआ। एक दूसरे को गुलाल लगाया गया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
जनतंत्र क्रांतिकारी मोर्चा ने शहीद दिवस पर क्रांतिकारियों को किया याद
