फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। श्री राम विविध कला केंद्र के द्वारा मुख्य अतिथि ईश्वर दास महाराज के द्वारा श्री राम रथ का भव्य पूजन किया गया। आरती उतारी गई।
ईश्वर दास महाराज ने कहा कि भारत का यह तीसरा रथ है जो फर्रुखाबाद में आया है। यह हम सभी के सौभाग्य की बात है। श्री राम विविध कला के निर्देशक मटर लाल दुबे ने बताया कि राम रथ लोगों के आकर्षण का केंद्र है। रथ के दर्शन के लिए काफी दूर से लोग आ रहे हैं। रथ की भव्यता देखने लायक है। इस मौके पर हिन्दू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा, आनंद प्रकाश गुप्ता मुन्ना, सौरभ मिश्रा, दीपक मिश्रा, क्रांति पाठक, अंकित तिवारी, पंकज पाल, गोपाल मिश्रा, रामजी शुक्ला, शिवम दुबे, संजू मिश्रा, अजय दुबे अज्जू, मिथुन राठौर, हरि दुबे आदि रहे।
नगर में आया राम रथ, दर्शन के उमड़े भक्त
