फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मोहम्मदाबाद विकास खण्ड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नगला समई का उप शिक्षा निदेशक डायट प्राचार्य अनुपम अवस्थी द्वारा निरीक्षण किया गया। विद्यालय में 55 नामांकनों के सापेक्ष 30 बच्चे उपस्थित मिले। बच्चों की वर्तमान दिवस की उपस्थिति दर्ज नहीं की गई थी। विद्यालय का शैक्षिक स्तर निम्न पाया गया। प्रधानाध्यापक को उपस्थिति बढ़ाने को कहा गया व शैक्षिक स्तर पर सुधार लाने के लिए भी कहा गया। शनिवार को प्रात: 10:30 बजे मोहम्मदाबाद विकास खण्ड के प्राथमिक विद्यालय बढ़ेली का भी निरीक्षण किया गया। 51 नामांकन के सापेक्ष 31 बच्चे उपस्थित मिले। इंचार्ज प्रधानाध्यापक आरिमा शाक्य की शिक्षक डायरी व अन्य सभी स्टाफ की शिक्षक डायरी अपूर्ण पायी गई। कक्षा 3 की अध्यापिका निहारिका सिंह के कक्षा के बच्चों का शैक्षिक स्तर अति न्यून पाया गया। निपुण तालिका भी अपूर्ण पायी गई। सभी स्टाफ से स्पष्टीकरण लिया जायेगा। साथ ही मोहम्मदाबाद विकास खण्ड के प्राथमिक विद्यालय टिमरुआ का ११:५ बजे औचक निरीक्षण किया गया। 110 नामांकन के सापेक्ष 75 बच्चे उपस्थित मिले। प्रधानाध्यापक चन्द्रभान सिंह के द्वारा शिक्षक डायरी बिल्कुल भरी नहीं गई। अन्य स्टाफ की शिक्षक डायरी अपूर्ण पायी गई। विद्यालय का शैक्षिक स्तर न्यून पाया गया, स्पष्टीकरण लिया जायेगा।
प्राथमिक विद्यालयों का डायट प्राचार्य ने किया निरीक्षण, मिली खामियां
