
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। महिला एवं पुरुष बंदीगृह का लोकार्पण जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश अश्विनी कुमार त्रिपाठी ने किया। जनपद न्यायालय फतेहगढ़ परिसर में महिला एवं पुरुष बंदीगृह का व अस्थाई न्यायालय कक्ष, न्यायालय परिसर की चहार दीवारी का जिला जज एवं सत्र न्यायधीश अश्विनी कुमार त्रिपाठी ने विधि विधान पूर्वक पूजन के साथ लोकार्पण किया। इस दौरान न्यायिक अधिकारी आलोक परासर, ब्रजेन्द्र कुमार त्यागी, विष्णु चंद्र वैश्य, महेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार, राकेश कुमार सिंह, सुश्री शैली राय, प्रेम शंकर, प्रवीण कुमार त्यागी, राजेन्द्र कुमार सिंह, शिवम कुमार एवं समस्त न्यायिक अधिकारी व अधिवक्तागण आदि मौजूद रहे।