विभिन्न मण्डलों में जिलाध्यक्ष का हुआ सम्मान

संगठन में छोटे-छोटे कार्यकर्ता का है सम्मान: फतेहचन्द्र वर्मा
फर्रुखाबाद/नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा का कायमगंज के अचरा मंडल एवं अमृतपुर विधानसभा के नवाबगंज मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने मण्डल अध्यक्षों से मुलाकात कर महासम्पर्क अभियान में जुटने के निर्देश दिये। राजाराम इंटर कालेज अचरा में कुनेन्द्र गंगवार की अध्यक्षता में जिलाध्यक्ष का सम्मान हुआ।
फतेहचंद वर्मा ने कहा भाजपा एकमात्र ऐसा दल है जो कार्यकर्ता आधारित है छोटे से छोटा कार्यकर्ता भी संगठन में बड़े से बड़े दायित्वों का निर्वहन कर सकता है, ऐसा सिर्फ भाजपा में ही संभव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन्होंने भी छोटे से छोटे पदों पर कार्य करते हुए देश व प्रदेश के सर्वोच्च स्थान पर पहुंचने का कार्य किया है। अनुशासन और निष्ठा संगठन की विशेषता है। प्रदेश की योगी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण हुए हैं इन 8 वर्षों में प्रदेश में सुशासन व विकास स्थापित हुआ है। मंडल अध्यक्ष कुणेंद्र गंगवार ने कहा विकसित भारत के निर्माण के लिए भाजपा सरकार का निरंतर जारी रहना आवश्यक है। इस मौके पर सुनील रावत, डीएस राठौर, राजेश राजपूत, हिरदेश मिश्रा, संनटी गंगवार, ललित त्रिपाठी, शानू राजपूत, आदेश गंगवार, ज्ञानेंद्र गंगवार, संदीप गंगवार आदि मौजूद रहे। संचालन प्रशांत मिश्रा ने किया।
नवाबगंज मंडल में आयोजित सम्मान समारोह में कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कमल भारद्वाज ने की। फतेहचंद वर्मा ने कहा सभी कार्यकर्ता संगठन को मजबूत बनाने के लिए अनुशासन संयम और निष्ठा के साथ कार्य करें कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए पूरा संगठन एक-एक कार्यकर्ता के साथ खड़ा है। पूर्व जिला महामंत्री संदीप शाक्य ने कहा आजादी के बाद भारत वर्ष में पहली ऐसी सरकार बनी जिसने गरीब कल्याण के लिए सोचा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार के जन कल्याणकारी कार्यों से जनता लाभान्वित हो रही है। इस अवसर पर डीएस राठौर, सुनील रावत, कमल भारद्वाज आदि ने विचार व्यक्त किए। संचालन अमन अवस्थी ने किया। इस मौके पर कमालगंज ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शील चंद्र राजपूत, नवाबगंज नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल राजपूत, राजीव रंजन, अतुल दीक्षित, राजीव चतुर्वेदी, मुकुल राजपूत, रामलड़ैते राजपूत, भूपेंद्र सिंह चौहान, जितेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह ठाकुर, यश मिश्रा, देशराज शाक्य, प्रशांत मिश्रा, मुकेश दुबे, संजय पाल, रुपेश गंगवार, अमन अवस्थी, आकाश गुप्ता, हेमसिंह लोधी, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *