Headlines

शुभ मुर्हत में डीएम व ईश्वरदास महाराज ने लगायी गंगा में डुबकी

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मौनी अमावस्या पर अमृत योग में स्नान करने के लिए शहर के पांचाल घाट पर लाखों श्रद्धालुओं नें आस्था की डुबकी लगाकर पुन्य कमाया। वहीं दूसरी तरफ जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने महंत ईश्वर दास महाराज के साथ डुबकी लगाकर सुख समृद्धि का कामना की।
बुधवार को पौ फटते ही जिलाधिकारी पांचाल घाट दुर्वाषा ऋषि आश्रम पंहुचे और ईश्वरदास महाराज का आशीर्वाद लिया। आश्रम का भ्रमण करने के बाद उनके साथ गंगा के पवित्र जल में स्नान कर मंगलकामना कर सूर्य को जल अर्पित किया। इसी दौरान उन्होंने नें आश्रम की गायों को गुड़ आदि भी खिलाया और आश्रम के मन्दिरों के दर्शन किये। उन्होंने गंगा को और साफ व अविरल बनाने की लोगों से अपील की। अपर जिलाधिकारी सुभाष चन्द्र प्रजापति, प्रभारी जिला सूचनाधिकारी ओमवीर सिंह भी साथ रहे। ईश्वर दास महाराज से जिलाधिकारी ने जनपद के कई मसलों पर वार्ता की। साथ ही आध्यात्मिक चर्चा भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *