Headlines

डीएम ने निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने निर्माणाधीन पुल जो मड़ईन घाट पर बन रहा है जो की गंगा पार एवं कमालगंज को जोड़ेगा, का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
जिलाधिकारी को अधिकारियों ने बताया कि पुल का कार्य लगभग 2 साल से चल रहा है और इस साल के अंत या अगले साल की शुरुआत तक यह पुल चालू हो जाएगा। जिससे कमालगंज और गंगापार के गांव की दूरियां कम हो जाएंगी। जितने समय में गंगा पार के लोग फर्रुखाबाद जाते हैं। उतने समय में कमालगंज से बाजार करके वह वापस हो जाएंगे। साथ ही क्षेत्रीय लोगों को भी इससे काफी फायदा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *