
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नगर निकाय चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए जनपद में प्रस्तावित उपमुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम की तैयारी के लिए जिला प्रशासन अलर्ट मोड़ में आ गया है। जनपद के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान नगर में उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल गुरुगांव देवी मंदिर के मैदान का निरीक्षण आलाधिकारियों ने किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, अपर जिलाधिकारी सुभाष चन्द्र प्रजापति, अपर पुलिस अधीक्षक डा0 संजय कुमार, सीओ प्रदीप कुमार ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया व सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के बारे में विचार विमर्श किया और आवश्यक निर्देश दिये। डीएम ने कहा कि डिप्टी सीएम की सुरक्षा में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। बताते चले कि 5 या 6 मई को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का संभावित कार्यक्रम लगा हुआ है।