Headlines

महिला दिवस पर डीएन कालेज की छात्राओं ने नाटक का किया मंचन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। दुर्गा नारायण महाविद्यालय फतेहगढ़ में अन्र्तराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एनएसएस के तत्वाधान में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शुभारम्भ मां सरस्वती की पूजा, अर्चना के साथ हुआ। मंचासीन संस्कृत विभागाध्यक्षा डॉ0 विनीता वर्मा सहित अन्य अतिथि महिलाओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। संचालन प्रवक्ता विनय कुमार बाथम ने किया। डॉ0 एच0एस0एन0 गुप्ता ने प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति के अन्तर्गत राज्य की महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन की प्रदत्त योजनाओं से अवगत कराया। डॉ0 विनोद कुमार तिवारी ने प्राचीनकाल में महिलाओं की सशक्त स्थिति का उल्लेख किया। अध्यक्षता कर रहीं डॉ0 विनीता वर्मा ने वर्तमान में भारतीय महिलाओं की सुधरती स्थिति पर प्रकाश डाला। प्राचार्य डॉ0 मनोज गर्ग ने सभी को धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में विद्यार्थी परिषद के संजय प्रताप सिंह राणा व अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। छात्राओं ने अहिल्याबाई होल्कर की जीवन गाथा पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। छात्राओं ने राधा-कृष्ण पर होली नृत्य प्रस्तुत किया। अन्र्तराष्ट्रीय: महिला दिवस पर सभी को शपथ दिलाई गयी। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। भाषण व कविता गायन प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका डॉ0 राम नरेश सिंह, डॉ0 पंचम कुमार, डॉ0 अशोक कुमार शर्मा ने निभाई। कु0 श्रेया दुबे ने प्रथम स्थान, साहिल कुमार ने द्वितीय स्थान एवं कु0 दिव्या पाण्डेय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एन0एस0एस0 प्रभारी डॉ0 मो0 अमीन की देखरेख में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में शिक्षकगण डॉ0 सत्येन्द्र मिश्रा, डॉ0 अजहर जुनैद आलम, सरस पाठक, वीरभान सिंह, प्रियाँशु सिन्हा, अनामिका मिश्रा, शिवेन्द्र, शिक्षणेत्तर कर्मचारी रामभाने सिंह सेंगर आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *