Headlines

डा0 शिवानी शुक्ला बनी अखण्ड भारत सेवा दल महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अखण्ड भारत सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश कुमार दीक्षित ने संगठन का विस्तार किया है। चिकित्सक डा0 शिवानी शुक्ला को अखण्ड भारत सेवा दल महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। राजेश दीक्षित बबलू ने संगठन को गति देने के लिए पदाधिकारियों का गठन किया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही दल समाज में शोषित वंचित पीडि़त, दलित, गरीब, असहाय व्यक्तियों को न्याय दिलायेगा। अन्य सामाजिक कार्य में बढ़-चढक़र भाग लेगा। सनातन धर्म के प्रति लोगों को जागरुक करेगा। समाज में आपसी भाईचारा बढ़ायेगा। भय, भूख और भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए नियंत्रण प्रयास करेगा। देश की एकता और अखण्डता को बनाये रखने का कार्य करेगा। समाज में फैली भ्रांतियों और कुरीतियों को दूर कर लोगों को जागरुक किया जायेगा। समाज को नशा मुक्त एवं शुद्ध आचरण को बढ़ावा देते हुए संगठन समाज में जातिवाद व क्षेत्रवाद, परिवारवाद, गुटवाद जैसे सभी मुद्दों से हटकर कार्य करेंगे। मृत्युंजय पाठक के नेतृत्व में जनपद में संगठन को मजबूत किया जायेगा और प्रदेश के हर जिले में संगठन के पदाधिकारी होंगे। जो सामाजिक समस्याओं के साथ-साथ लोगों की मदद करेंगे। जिसको देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने महिला मोर्चा का डा0 शिवानी शुक्ला को प्रदेश अध्यक्ष नामित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *