Headlines

25 जनवरी को नगर में निकाली जायेगी एक भारत श्रेष्ठ भारत यात्रा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। संस्कार भारती द्वारा आयोजित बैठक में एक भारत श्रेष्ठ भारत यात्रा को सफल बनाने की रणनीति बनी। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर नगर में संस्कार भारती द्वारा एक भारत श्रेष्ठ भारत यात्रा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी निकाले जाने को लेकर तैयारी बैठक सम्पन्न हुई। प्रांतीय महामंत्री सुरेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि 25 जनवरी को आयोजित होने वाली यात्रा में लोग ज्यादा से ज्यादा भाग ले। यात्रा संयोजक अमन अवस्थी ने विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की। अध्यक्ष डा0 नवनीत गुप्ता ने यात्रा को सफल बनाने के लिए विचार व्यक्त किये। भारत में जनपद की पहचान बनाने वाली यात्रा के लिए जिम्मेदारियां बांटी गयी। विभिन्न प्रांतों की वेशभूषा में पदाधिकारी व समाजसेवी, संगठन के लोग एवं विद्यालयों के बच्चे प्रतिभाग करेंगे। यात्रा पण्डाबाग से शुरु होकर चौक, घुमना होते हुए स्वराज कुटीर तक निकाली जायेगी। बैठक में सचिव कुलभूषण श्रीवास्तव, चित्रा अग्निहोत्री, कविता शुक्ला, रितु शुक्ला, सुबोध शुक्ला, अर्पण शाक्य, अरविन्द दीक्षित, राजगौरव पाण्डेय आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *