फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय अंगूरीबाग जटवारा जदीद सेवा केंद्र पर धूमधाम से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। बीके शोभा बहन ने कहा कि हर घर की इज्जत नारी होती है जो हर घर को जंगल में मंगल करने वाली घर को स्वर्ग बनाने वाली नारी ही होती है। भारत में महिलाओं का योगदान रहा है और हर क्षेत्र में महिलाएं आगे थी और आगे हैं तथा भविष्य में भी आगे ही रहेंगी। घर को, देश को, भारत को आगे बढ़ाने में महिलाएं ही आगे हैं। भारत को श्रेष्ठ नए समाज के निर्माण को आगे बढ़ाने का एक प्रयास जारी रखने का वादा करें कि हम अपनी जिम्मेदारियां के दायित्व को पूरा करेंगे। भारत के भविष्य को हम सब महिलाएं मिलकर जरूर पूरा करेंगे। संतोष बहन ने कहा कि मां, बीबी, बेटी, बहन यानी हर औरत जाति को सम्मान दें और उनकी सुरक्षा करें, यही महिला दिवस है। एकता बहन ने सभी महिलाओं को तिलक लगाकर फूल देखकर सम्मान किया।
हर घर की इज्जत होती है नारी: बीके शोभा बहन
