फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। कैप्टन रामकरन चौहान के आवास पर पूर्व सैनिकों ने एक दूसरे के गुलाल लगाकर होली मनायी। साथ ही कविता व गीत एवं विचार व्यक्त कर शुभकामनायें दी। कार्यक्रम आयोजक जिलाध्यक्ष मुनेश्वर सिंह चौहान ने कहा कि सभी पूर्व सैनिक एक साथ हर कार्यों को करें। काम हमेशा छोटा-बड़ा कोई नहीं होता है। इसलिए हम लोगों को एकजुट होकर हर कार्य को करना चाहिए। जैसे देश की सेवा के लिए हम एकजुट होकर कार्य किया। इसी तरह हम एकजुट होकर संगठन को मजबूत करें और पूर्व सैनिकों के हितों के लिए आवाज उठाये। सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। रामवीर सिंह चौहान, कैप्टन डीएस राठौर, वीरेन्द्र सिंह राठौर आदि पूर्व सैनिकों ने विचार व्यक्त किये।
पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने मनाया होली मिलन
